फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किच्छा बैराज से रोहिलखंड नहर में पानी छोड़ा

विज्ञापन
बहेड़ी। रोहिलखंड नहर में छल छलाता पानी।
विज्ञापन
बहेड़ी। किच्छा बैराज में मरम्मत का काम तेजी से पूरा करने के बाद सिंचाई विभाग ने रोहिलखंड नहर में मंगलवार की दोपहर पानी छोड़ दिया। अब डेढ़ सौ गांव की जमीन पर लगे गेहूं की फसल को सिंचाई के लिए नहर से पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रोहिलखंड नहर में सिंचाई के लिए पानी न छोड़े जाने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मंगलवार को किच्छा बैराज से पानी छोड़ा गया। रात को पानी रूपपुर गांव की नहर में पहुंचा तो किसानों ने राहत की सांस ली। गेहूं की फसल की सिंचाई को लेकर अभी तक किसान बेहद चिंतित थे। क्योंकि किच्छा बैराज में बनाए जाने वाले कच्चे बांध का काम बेहद धीमी गति से चल रहा था। खबर छपते ही सिंचाई विभाग ने ज्यादा लेबर लगाकर काम को तेजी से पूरा किया। सिंचाई विभाग बरेली से जेई अनीश अहमद ने बताया कि रोहिलखंड नहर में पानी छोड़ दिया गया है। टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा ताकि किसान सिंचाई का काम आसानी से कर सके। किसी को भी नहर बंद कर सिंचाई नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए टीमें गश्त पर रहेंगी। संवाद

बहेड़ी। रोहिलखंड नहर में छल छलाता पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें