सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बरेली में मंगलवार को चांदी के रेट 2,13,000 रुपये प्रति किलो रहे। सोने की कीमत 1,38,000 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
सोना और चांदी के दामों में लगातार उछाल जारी है। दो दिन में ही चांदी की कीमत में 13 हजार रुपये इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ते दामों में ग्राहकों के बीच खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अचानक बढ़ रहे दामों को लेकर दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
बरेली के वित्तीय विशेषज्ञ विनय कृष्णन बताते हैं कि सोने-चांदी में निवेश में लोगों की रुचि बढ़ी हैं। देश के साथ विदेश में भी सोने-चांदी की मांग ज्यादा है। निवेश के लिहाज से कम समय बेहतर रिटर्न देने वाली साबित हो रही है। बरेली में मंगलवार को सुबह चांदी के रेट 2,13,000 रुपये प्रति किलो रहे, वहीं सोने का भाव 1,38,000 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
अभी और दाम बढ़ने की संभावना
सराफा कारोबार विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि दो दिन के भीतर चांदी पर 13 हजार व सोने पर 3500 रुपये बढ़ने से ग्राहकों को असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फरवरी में सहालग है, ऐसे में लोग अभी से ही खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन लगातार वृद्धि हो रही है, अभी और दामों में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन
कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक चांदी 2.5 लाख रुपये प्रतिकिलो तक जा सकती है। दाम बढ़ने के बाद भी ग्राहक चांदी को आगे के दिनों के लिए बुक करा रहा है। जिले में प्रतिदिन 2500 से तीन हजार प्रतिकिलो की खपत हो रही है। सहालग के समय यह दाम और भी बढ़ने की संभावना कारोबारी व्यक्त कर रहे हैं।