फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सुभाष नगर पुलिया पर जलभराव

विज्ञापन
बारिश में सड़कें हुईं जलमग्न। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

हजियापुर, कांकरटोला समेत अन्य जगहों के भी हालात खराब

बरेली। रविवार को हुई बारिश से शहर के तमाम इलाके जलमग्न हो गए। सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव हुआ तो यहां कई बाइक सवार फंस गए। नाले का कूड़ा भी सड़कों पर फैला हुआ नजर आया।
विज्ञापन

नाला सफ ाई पर नगर निगम हर साल करोड़ों रूपया खर्च करता है, लेकिन सफाई व्यवस्था पर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। जो नाले साफ हुए थे, अनदेखी के चलते वे दोबारा कूड़े से पट गए। रविवार को हुई बारिश में नालों का कूड़ा बहकर सड़कों पर आ गया। पुराना शहर में कांकरटोला, हजियापुर, चक महमूद की तमाम गलियों में पानी भर गया। संजय नगर में मुख्य मार्ग, संपवेल और गलियों में जलभराव हुआ। सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव होने से लोग यहां फंस गए। संजय नगर में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बारिश होने से यहां और श्यामगंज से कालीबाड़ी तक दलदल की स्थिति रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें