बरेली। सिटी स्टेशन के स्टोर से जनरेटर चुराने वाले सीनियर सेक्शन इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। आरपीएफ ने भी जांच शुरू कर दी है, जो 15 दिन में रिपोर्ट इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम को देगी।
इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों ने जनरेटर चुराने के आरोपी सीनियर सेक्शन इंजीनियर तारकेश्वर पाल को निलंबित कर दिया, साथ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। इधर आरपीएफ ने भी जांच शुरू कर दी है, जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी।
आरपी एफ ने जांच शुरू कर दियाहै। 15 दिन में जांच पूरी हो जाएगी। गौरतलब है कि दिसंबर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर तारकेश्वर पाल ने सिटी स्टेशन के स्टोर से जनरेटर चुराकर अपने घर वीर सावरकर नगर ले गए थे। शुक्रवार को आरपीएफ ही अनुसंधान अपराध शाखा ने सिटी स्टेशन की आरपीएफ के साथ छापा मारकर जनरेटर बरामद कर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। सिटी स्टेशन आरपीएफ थाने में मुकदमा दर्ज करके उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया।