फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बनबसा बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ने पर शारदा का जलस्तर बढ़ा, रेल लाइन के पास रिसाव; किसानों ने लगाया जाम

Sun, 29 Jun 2025 05:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने से पलिया कलां में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। रेल लाइन पर रिसाव शुरू होने के बाद किसानों ने जाम लगाया। प्रशासन और रेलवे के आश्वासन पर किसान कारसेवा के जरिए रेल लाइन बचाने में जुटे।
विज्ञापन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनबसा बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा अतिरिक्त पानी छोड़ने के कारण पलिया कलां में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। उस जगह से रिसाव शुरू हो गया, जिस जगह पर नदी ने पिछली बार रेल लाइन काटी थी। इसके बाद भी प्रभावित गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने पलिया भीरा मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने किसी तरह से लोगों को समझाकर रेलवे के अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन दिया, जो किसानों ने मान लिया और करीब एक घंटे बाद जाम खुला। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार आरती यादव, सीओ, थानाध्यक्ष, रेलवे  अधिकारियों संग किसानों की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ है कि रेलवे पत्थर, बोरियां, जाल आदि उपलब्ध कराएगा। वहीं, किसान रेलवे विभाग का सहयोग करते हुए कारसेवा के जरिए रेलवे लाइन को फिर से बचाने का काम करेंगे और काम शुरू भी हो गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान कारसेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें