फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गरेम माइनर में तीन महीने से नहीं आ रहा पानी

Thu, 23 May 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गरेम माइनर में पिछले तीन महीने से पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। महंगे दाम पर डीजल खरीदकर उन्हें पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गेहूं की कटाई के बाद किसान धान रोपाई की तैयारी करने लगे है। पौध लगाने के साथ ही रोपाई के लिए खेत का पलेवा भी होना है। मगर नहर में पानी न आने की वजह से किसान सिंचाई कर ही नहीं पा रहे। बिजली कटौती की वजह से नलकूप भी खराब पड़े हैं।
किसान ओम प्रकाश, दीनदयाल, सुरेश चंद्र, लालाराम, कृपाल सिंह आदि ने बताया कि माइनर में पिछले तीन महीने से पानी नहीं आया है। इस वजह से गेहूं की फसल में भी सिंचाई पंपिंग सेट से करनी पड़ी। अब धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग जरूरत के समय काफी पानी नहीं देता। नहरों और माइनरों में जब पानी आता है तब सिंचाई की जरूरत नहीं होती। ऐसे में यह पानी व्यर्थ बह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें