फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टंकी का मोटर जलने से तीन दिन से पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में दो मोटर में से एक चालू, प्रेशर कम होने से कई घरों में नहीं पहुंच रहा पानी
विज्ञापन




सिरौली। कस्बे की एक टंकी का मोटर जलने से तीन दिनों से लोगों को पानी के गंभीर संकट से जूझना पड़ रहा है।



कस्बे में जलापूर्ति के लिए एक 84 हजार, दूसरी 21 हजार गैलन की दो टंकियां लगी हैं। इसके अलावा मोहल्ला प्यास, गढ़ी पर दो पंप है। छोटी वाली टंकी का तीन दिनों पूर्व मोटर जल गया। अब बड़ी टंकी से मुख्य अड्डा, काॅलेज मार्केट, सराय, कौआ टोला, मेन मार्केट, साहूकारा, सईदान आदि बड़े इलाकों को जल की अपूर्ति की जा रही है, लेकिन प्रेशर न के बराबर आने से जहां लोग पानी को परेशान हैं। वहीं, डबल मंजिल पर रहने वालों के घरों में पानी बिल्कुल नहीं जा रहा है।
विज्ञापन




इन क्षेत्रों की दोनों टंकी एक साथ चलाकर पानी की आपूर्ति होती है, तब प्रेशर तेज आता है। अब तीन दिन से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। हालांकि नगर पंचायत द्वारा मोटर ठीक कराने की कोशिश की जा रही है। नगर पंचायत के छोटे बाबू साबिर हुसैन ने बताया कि शनिवार को मोटर सही कराकर लगवाई गई है। वो चली नहीं। अब मिस्त्री लगे हुए हैं। जल्द आपूर्ति चालू कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें