फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सथरापुर प्लांट से कूड़ा निस्तारण को मिलेगी रफ्तार, जुलाई में शुरू होगा संचालन

Sun, 31 May 2026 06:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

नगर निगम सथरापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र जुलाई से शुरू करेगा। इससे करीब 500 मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण संभव होगा। संयंत्र के लिए मशीनें 15 जून तक स्थापित हो जाएंगी, जिसके बाद परीक्षण संचालन होगा।

विज्ञापन
प्लांट में पहुंचीं मशीनें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नगर निगम ने शहर की कचरा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सथरापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। यह संयंत्र जुलाई महीने से पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे नगर निगम क्षेत्र से निकलने वाले करीब 500 मीट्रिक टन कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होगा।

विज्ञापन


यह नई व्यवस्था शहर की सफाई को गति देगी। साथ ही, लंबे समय से चली आ रही गंदगी की समस्या से भी निजात मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, संयंत्र के लिए सभी आवश्यक मशीनें और उपकरण मौके पर पहुंच चुके हैं। इन मशीनों की स्थापना का कार्य 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। 

इसके तुरंत बाद परीक्षण संचालन शुरू होगा। परीक्षण सफल रहने पर जुलाई से नियमित संचालन होगा। इस पूरी परियोजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली की संस्था पाथ्या को सौंपी गई है। पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि यह संयंत्र शून्य अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीक पर काम करेगा। इसमें कचरे को संसाधित कर उपयोगी संसाधनों में बदला जाएगा। घरों से गीला और सूखा कचरा घर-घर संग्रहण के जरिए अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा संयंत्र 
यह संयंत्र पूरी तरह से शून्य अपशिष्ट प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगा। इसमें कचरे को संसाधित कर उसे उपयोगी संसाधनों में परिवर्तित किया जाएगा। घरों से गीला और सूखा कचरा घर-घर संग्रहण के जरिए अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इस प्रक्रिया से बायोगैस, सीएनजी और उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद का उत्पादन होगा, जो पर्यावरण और राजस्व दोनों के लिए फायदेमंद है।

स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की उम्मीद
नगर निगम इस संयंत्र को शहर की स्वच्छता पायदान सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहा है। दरअसल, पिछले स्वच्छता सर्वेक्षण में बरेली की श्रेणी काफी कमजोर रही थी। इसका मुख्य कारण शहर में जमा पुराने कचरे का निस्तारण न होना और ठोस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र की कमी थी। सथरापुर संयंत्र इन सभी तकनीकी कमियों को दूर करेगा, जिससे आगामी केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में बरेली को बेहतर श्रेणी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें