फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को धुना

Mon, 13 Mar 2023 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। फेसबुक के जरिये विवाहिता से मुहब्बत के बाद उससे मिलने पहुंचे प्रेमी को विवाहिता के पति ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंपा दिया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया उसका विवाह पांच साल पहले हुआ था। कुछ समय पहले पत्नी का पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। दो दिन पहले पत्नी बहाना बनाकर मायके गई थी। शनिवार रात उसका प्रेमी भी उससे मिलने पहुंच गया। सूचना पर जब वह पत्नी के मायके पहुंचा तो दोनों आपत्तिजनक हालात में थे। ग्रामीणों के सहयोग से उसने आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया। हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। प्रेमी ने बताया एक साल पहले फेसबुक के जरिये विवाहिता से उसका परिचय हुआ था। वह दोनों पहले भी पहले भी कई बार मिल चुके हैं। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि पति की तहरीर पर प्रेमी संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें