फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर हो गया हिरन का शिकार

Fri, 20 Nov 2015 01:53 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/रिठौरा। इज्जतनगर इलाके में वन्य जीवों की हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो महीने पहले सिंघई गांव में काले हिरन का शिकार हुआ था। बुधवार रात कलापुर और नौगंवा जागीर गांव के बीच शिकारियों ने लाल हिरन की हत्या कर दी। हिरन के अवशेष खेत में पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

 बुधवार रात ग्राम नौगवा जागीर जाने वाले रास्ते पर शिकारियों ने लाल हिरन की हत्या कर दी। खेत में ही हिरन को चीर-फाड़कर शिकारी मांस ले गए। सुबह ग्रामीणों ने अवशेष खेत में पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। हिरन के पैर के अवशेष में जंजीर फंसी मिली। इससे लग रहा है कि जंजीर का फंदा लगाकर ही हिरन को फंसाया गया। कलापुर के ग्रामीणों ने बताया कि वे रात में खेतों पर धान झाड़ रहे थे। इसी दौरान नौगंवा जागीर के जंगल में आग जलती दिखी, लेकिन चोरों की आशंका के चलते कोई उधर नहीं गया। बता दें कि हिरन के शिकार की कई घटनाएं हाफिजगंज व इज्जतनगर थानों में कई बार हो चुकी हैं।
कार्रवाई न होने से बढ़ रहा दुस्साहस
बता दें कि सिंघई गांव में काले हिरन के शिकार के मामले में कलापुर गांव स्थित शान ईंट भट्टा के मालिक के बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन अब तक दोनों में से किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इससे शिकारियों का दुस्साहस बढ़ रहा है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दोनों ही मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें