पूछताछ में किया ये खुलासा
बैठक में मौलाना तौकीर रजा ने 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में अधिक से अधिक लोगों को इकट्ठा होने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकना है, चाहे अंजाम कुछ भी हो। मोबीन बेग ने बताया कि आंदोलन के लिए पुलिस पर गोली चलाने और जान देने तक की तैयारी थी।
मौलाना तौकीर रजा ने हथियारों के प्रबंध की बात भी कही थी। दंगे के दिन मोबीन बेग अपना फोन घर छोड़कर भीड़ के साथ इस्लामिया ग्राउंड गया था। बवाल शुरू होने पर वह कचहरी की तरफ भाग गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसी फुटेज में मोबीन की फोटो व वीडियो निकाली गईं, जबकि उसके फोन की लोकेशन दूसरी जगह थी। इस वजह से उसे ट्रेस करने में ज्यादा वक्त लगा।