फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में रामपुर का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला (बरेली)। दो सप्ताह पहले सिकरौड़ा गांव के मोड़ पर मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। रविवार सुबह मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी छोटा उर्फ रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। छोटा के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी छोटा पर पहले से 19 मुकदमे दर्ज हैं और वह थाना मिलक, जिला रामपुर का हिस्ट्रीशीटर है। बदायूं-आंवला रोड पर सिकरौड़ा गांव में कुछ दिन पहले संरक्षित पशु का कटान कर अवशेष सड़क किनारे फेंक दिए गए थे। इस घटना में अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आंवला पुलिस विवेचना कर रही थी। विवेचना में छोटा का नाम आया तो पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
उसकी गिरफ्तारी पर बरेली एसएसपी के स्तर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छोटा रेवती गांव की ओर से आंवला-रामनगर मार्ग की तरफ आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रेवती मोड़ पर घेराबंदी की। रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। उसकी गोली पुलिसकर्मी दुलीचंद के बाएं बाजू से सटकर निकल गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने घुटने में गोली लगी और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन

-
घुमंतू पशुओं की तलाश कर सुनसान में काटते थे
-पुलिस की पूछताछ में आरोपी छोटा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर संरक्षित प्रजाति के पशु का कटान करता था। घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से वह पहले क्षेत्र में रेकी करता था और ऐसे स्थान की तलाश करता था, जहां छुट्टा पशु आसानी से मिल सकें। शनिवार को भी वह संरक्षित पशु की तलाश में रेकी कर रहा था। इससे पूर्व भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सिकरौड़ा गांव के तिराहे पर संरक्षित पशु को मारा था। उसके शव को अपनी गाड़ी में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस आ गई थी। पुलिस को देखकर वह और उसका साथी सरदार उर्फ नीशू निवासी जलीलपुर, चांदपुर, जिला बिजनौर उसकी बाइक से भाग गए थे। जबकि उसके दो साथी हैदर अली और शाहरूख उसी दिन पुलिस ने पकड़ लिए थे।

रामपुर में दर्ज हैं 19 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रामपुर के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत 19 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में आंवला थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें