फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के दिन शेष प्रत्याशी घोषित कर सकती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक भाजपा ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हो सकी है। प्रत्याशियों के समर्थक और तमाम लोगों को एलान का बेसब्री से इंतजार है। सपा और कांग्रेस ने सभी प्रत्याशी तय कर दिए हैं। बसपा के चार प्रत्याशी तय माने जा रहे हैं, लेकिन औपचारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

सपा ने नगर विधानसभा से तनवीर खां, जलालाबाद से नीरज मौर्य, ददरौल से राजेश वर्मा, तिलहर से रोशनलाल वर्मा, पुवायां से उपेंद्र पाल और कटरा से राजेश यादव पर दांव लगाया है। वहीं भाजपा ने शहर से कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पुवायां से चेतराम और कटरा से वीरविक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। तीनों वर्तमान विधायक हैं। अभी तिलहर, जलालाबाद और ददरौल में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तिलहर से सलोना राम कुशवाहा, जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा और ददरौल से वर्तमान विधायक मानवेंद्र सिंह का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि घोषणा होने के अंतिम समय तक संशय की स्थिति रहेगी।
शुक्रवार से नामांकन शुरू होंगे, इसलिए माना जा रहा है कि हर हाल में इस दिन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। 14 फरवरी को मतदान के मद्देनजर प्रत्याशी के पास 23-24 दिन का समय ही होगा। बसपा ने अभी सभी सीटों पर प्रत्याशी का औपचारिक एलान नहीं किया है। पुवायां में उदयवीर सिंह, जलालाबाद में अनिरुद्ध सिंह यादव, नगर में सर्वेश चंद्र मिश्र धांधू प्रत्याशी माने जा रहे हैं। ये लोग अपना प्रचार भी कर रहे हैं। तिलहर में फैजान अली का टिकट तय माना जा रहा है। शुक्रवार को सभी छह सीटों पर एक साथ प्रत्याशी की सूची जारी हो सकती है।
विज्ञापन

रोशन को टिकट होने पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भाजपा से सपा में आए तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाने पर सपा के तिलहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजीव वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। राजीव वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि रोशनलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाने से उनके साथ क्षेत्र की जनता में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें