फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: त्योहारी सीजन में कई विशेष ट्रेनों में भी बढ़ी वेटिंग, इन गाड़ियों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल

Tue, 22 Oct 2024 08:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनें पहले ही फुल चल रही हैं। अब त्योहार स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने लगी है। 25 अक्तूबर से नौ नवंबर तक ज्यादातर विशेष ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के सीजन में नियमित ट्रेनें पहले से फुल हैं। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति के बीच त्योहार विशेष ट्रेनें यात्रियों के लिए सहारा बन रही थीं, लेकिन अब प्रमुख तारीखों में विशेष ट्रेनों में भी वेटिंग तेजी से बढ़ रही है। बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल हो गया है। स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 100 तक पहुंच रही है।

विज्ञापन


रेलवे त्योहार के सीजन में बरेली होते हुए 52 ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इनमें 40 ट्रेनों का जंक्शन पर ठहराव है, जबकि 12 ट्रेनें वाया चंदौसी-कैंट-शाहजहांपुर होते हुए चलाई जा रही हैं। नियमित ट्रेनों में दिवाली और भैयादूज के बाद नवंबर के पहले सप्ताह पूर्वांचल व बिहार के प्रमुख त्योहार छठपूजा के लिए सीटें फुल हो चुकी हैं। गौर करने की बात यह है कि 25 अक्तूबर से नौ नवंबर तक ज्यादातर विशेष ट्रेनें भी फुल हो गई हैं। इस बीच रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए हैं, लेकिन समस्या खत्म नहीं हो रही।

पूर्वांचल-बिहार को जाने वाली ट्रेनें फुल 
सबसे ज्यादा मारामारी जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली की ओर से आकर यूपी के पूर्वांचल और बिहार के अलग-अलग स्टेशनों तक जाने वाली ट्रेनों में है। दरअसल, त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन किया जा रहा है। इस कारण भी इन ट्रेनों में ज्यादा भीड़ है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं
05110 आनंद विहार-छपरा त्योहार विशेष, 05194 कटड़ा-छपरा विशेष, 05224 आनंद विहार-गोरखपुर त्योहार विशेष, 05055 लालकुआं-वाराणसी त्योहार विशेष, 04032 आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष, 04066 दिल्ली-जयनगर त्योहार विशेष, 04646 जम्मू-बरौनी त्योहार विशेष, 5006 अमृतसर-गोरखपुर त्योहार विशेष, 04829 जोधपुर-गोरखपुर त्योहार विशेष, 05302 आनंद विहार-मऊ त्योहार विशेष, 04314 हरिद्वार-मुजफ्फरपुर त्योहार विशेष ट्रेन। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें