फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का इंतजार हुआ लंबा, घंटों देरी से पहुंचीं

Mon, 08 Jan 2018 07:24 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आला हजरत एक्सप्रेस रविवार को नियत समय से नौ घंटा देरी से रवाना होकर दोपहर तीन बजे जंक्शन से गई। अपलाइन की कामख्या एक्सप्रेस भी दस घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। कुछ ऐसा ही हाल डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस का रहा, यह ट्रेन भी करीब दस घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अवध असम एक्सप्रेस और पंजाब मेल भी नौ घंटा देरी से जंक्शन पहुंची। रविवार को डबल डेकर सुपरफास्ट और जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त रही। कोहरा के चलते ट्रेनों की स्थिति रविवार को भी बेपटरी रही। 
विज्ञापन

बच्ची के अकड़े हाथ-पांव 
बाघ एक्सप्रेस में सफर कर रहे परिवार के साथ दस साल की अंजली के हाथ पैर अचानक अकड़ गये। ट्रेन के टीटीई ने बरेली जंक्शन पर संपर्क किया। डॉक्टर की टीम ने ट्रेन को अतिरिक्त ठहरा दिलवाकर बच्ची को दवा दी। यह ठंड के असर से हुआ था। परिवार काठगोदाम से लखनऊ के लिए सफर कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें