फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तौलाई के लिए कई-कई दिन इंतजार, किसानों से हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धान क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। नमी ज्यादा होने, धान गंदा होने सहित अन्य अड़ंगे लगाकर तौलाई में देरी की जा रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों से हैंडलिंग के नाम पर वसूली भी हो रही है। यहां अन्य व्यवस्थाएं भी बदहाल हैं। इस वजह से किसान सरकारी क्रय केंद्रों से दूरी बना रहे हैं।
विज्ञापन

डेलापीर मंडी यार्ड में 18 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कई केंद्रों पर बुधवार को किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कई किसान धान सुखाते दिखे। उन्होंने बताया कि केंद्र प्रभारी की ओर से नमी ज्यादा बताकर धान तौलने से मना कर दिया गया। वापस जाकर फिर आने पर डीजल खर्च बढ़ जाएगा। ऐसे में यहां ही धान सुखा रहे हैं। कई ऐसे भी किसान मिले जिनका धान गंदा बताकर तौलने से मना कर दिया गया। यह लोग परिसर में ही धान साफ कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि यहां प्रति बोरी के हिसाब से रुपये लिए जा रहे हैं। अगर बोरियां नजदीक हैं तो उन्हें 12 रुपये प्रति बोरी देना पड़ रहा है। अगर दूरी ज्यादा है तो 15 रुपये के हिसाब से भुगतान करना पड़ रहा है। तीन बोरियों में एक क्विंटल धान आता है। इस हिसाब से प्रति क्विंटल 36 से 45 रुपये तक लिया जा रहे हैं। जबकि, नियम 20 रुपये क्विंटल का है। संवाद
विज्ञापन

-

पेयजल की भी व्यवस्था नहीं
क्रय केंद्र पर पेयजल की भी व्यवस्था बदहाल है। यहां रखवाए गए वाटर कूलर में बुधवार को दोपहर के समय पानी खत्म हो गया। इसके बाद किसान नल से पानी लेकर पीते दिखे। किसानों ने बताया कि ज्यादातर समय वाटर कूलर खाली ही रहते हैं।
-
अड़चने लगाकर करा रहे इंतजार
बुधवार सुबह आठ बजे क्रय केंद्र पर आ गए। दोपहर एक बजे तक धान की तौलाई नहीं हो पाई। अब बता रहे हैं कि धान में नमी है। इसे सुखाना पड़ेगा। इसके बाद ही तौलाई होगी। -रघुवीर सरन, फरीदापुर जागीर
धान लेकर पहले ग्राम पंचायत मानपुर चिकटिया के क्रय केंद्र पर गए थे। वहां बताया गया कि जगह नहीं है। डेलापीर मंडी आने पर यहां भी समय पर धान की तौलाई नहीं हो पाई है। - विजयवीर, हरदुआ
सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 40 क्विंटल धान लेकर आए थे। रातभर गेट पर पड़े रहे। मंगलवार सुबह प्रवेश दिया गया। धान में 25 फीसदी नमी बताई गई। मंगलवार से लगातार धान सुखा रहे हैं। - राजू पटेल, खाईखेड़ा
किराये के वाहन में करीब 55 क्विंटल धान लेकर सोमवार को आए थे। तब से लगातार धान सुखा रहे हैं। सुबह को धान फैलाना पड़ता है और शाम को एकत्र करना पड़ता है। अब तक तौल नहीं हुई है। - अमन जैनुल, कंजा दासपुर

127 क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से अब तक 8,600 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को परेशानी न होने दी जाए। छनाई, सफाई के रुपये नकद लिए जाते हैं। बाद में 20 रुपये क्विंटल के हिसाब से खाते में भुगतान किया जाता है। - कमलेश कुमार पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें