फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दस्तावेजों के लिए घंटों करना पड़ रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही लगने लगती है कतार, छात्र-छात्राओं को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एकल खिड़की (सिंगल विंडो) व्यवस्था से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। सुबह होते ही विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। अपनी शैक्षणिक डिग्रियां और अंकतालिकाएं प्राप्त करने की आस में विद्यार्थी घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं।

स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके सैकड़ों विद्यार्थी मूल प्रमाणपत्र (डिग्री) और अंकसूची (मार्कशीट) लेने के लिए प्रतिदिन विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। दस्तावेज प्राप्त करने की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छात्र-छात्राओं को सबसे पहले सिंगल विंडो पर आवेदन फॉर्म जमा करना होता है। एकमात्र काउंटर होने के कारण यह प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन


एक पूर्व छात्र ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि पहले फॉर्म जमा करने के लिए एक लंबी कतार में लगना पड़ता है। बाद में डिग्री लेने के लिए उससे भी बड़ी लाइन में लगना पड़ता है। इस एक-एक दस्तावेज को हासिल करने में पूरा दिन नष्ट हो रहा है।

बड़ी संख्या में ये छात्र-छात्राएं अब आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेजों या कई सरकारी, निजी नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं जहां इन मूल दस्तावेजों की जरूरत है। समय पर दस्तावेज न मिलने के कारण कई छात्र-छात्राओं की आवेदन की अंतिम तिथि छूटने का गंभीर जोखिम बन गया है। इसके अलावा पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर जैसे दूर के जिलों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हर रोज विश्वविद्यालय के चक्कर लगाना आर्थिक रूप से भी बोझ बन रहा है। संवाद
विज्ञापन

-
सिंगल विंडो पर आए किसी भी छात्र-छात्रा को कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। टोकन देने के बाद छात्र-छात्राओं को दस्तावेज दिए जा रहे हैं। - अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें