फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आधार कार्ड के लिए घंटों इंतजार, लग रही लंबी कतार

Tue, 07 Apr 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नया आधार कार्ड बनवाने व उसे अपडेट कराने के लिए प्रधानघर डाकघर में लोगों की सुबह से कतार लग रही है। घंटों इंतजार के बाद उनका नंबर आ रहा है। हालांकि कर्मचारी दो शिफ्टों में ड्यूटी करके आधार कार्ड बना रहे रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल खुलने व गैस सिलिंडर के संकट के बीच आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने के लिए प्रधान डाकघर पर फिर से लोगों की लाइन लगना शुरू हो गई है। डाक विभाग के अनुसार एक दिन में करीब 150 से 175 आधार कार्ड बनवाए व अपडेट कराए जा रहे हैं। कैंट से आई ममता ने बताया कि उनके 5 साल के बेटे की उम्र आधार कार्ड में गलत चढ़ गई है, जिसके चलते स्कूल में परेशानी हो रही है, इसलिए आधार अपडेट कराने आए हैं। 9वीं के छात्र मोहित ने बताया कि आधार के पिता का पूरा नाम नहीं चढ़ा है, जिसके चलते हाईस्कूल में गलत नाम चढ़ जाएगा इसलिए इसे सही कराने आए है। एक आधार कार्ड बनाने में करीब 15 मिनट का समय लग रहा है, लोग अपनी बारी का इंतजार करने के लिए करते रहे। नए आधार कार्ड से ज्यादा लोग बायोमीट्रिक व संशोधन कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
आसानी से मिल रहे फाॅर्म, किया गया बदलाव
आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधान डाकघर में आसानी से फाॅर्म मिल रहे हैं। इसके लिए लोगों को कोई भी आईडी दिखानी होगी। इसके बाद सीरियल नंबर लिखकर आधार फाॅर्म मिल रहा है। पहले फॉर्म लेने के लिए लोग सुबह ही लाइन में लग जाते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था को बदला गया है। फाॅर्म पर सीरियल नंबर डालने के पीछे बताया गया कि कुछ खुराफाती लोग आधार कार्ड के फाॅर्म लेकर उसे बाहर बेच दे रहे थे, इस वजह से विभाग ने सीरियल नंबर की व्यवस्था शुरू की है। वहीं अब 0 से 5 , 5 से 18, 18 से ऊपर तीन फाॅर्म अगल-अगल तरह के है जिससे कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

शहर के सभी उप डाकघर पर भी बन रहे आधार कार्ड
- शहर के सभी 12 उप डाकघरों पर भी आधार कार्ड बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उप डाकघर पर आधार कार्ड बनने से प्रधान डाकघर में लोगों की लाइन में कमी आई है। वहीं जिले की तहसीलों में बने डाकघर पर भी आधार कार्ड के बनाए जा रहे है, जिससे वहां के लोगों को शहर की दौड़ न लगानी पड़े।
- दो शिफ्टों में कर्मचारी आधार कार्ड बना रहे। एक दिन में औसतन 150 से 175 आधार कार्ड बनाए जा रहे है, कार्ड बनवाने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। - मनोज कुमार, रेल डाक अधीक्षक, प्रधान डाकघर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें