फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेले में फूहड़ डांस, सीएम पोर्टल पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने गांव में चल रहे रामलीला मेले में मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा महिला नर्तकियों से फूहड़ डांस कराने की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


ग्राम मवई जरेल निवासी प्रवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायतीपत्र में बताया कि गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला मेले का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि मेले में मेला कमेटी द्वारा बिना इजाजत के महिला नर्तकियों से फूहड़ नृत्य कराया जा रहा है। इसकी शिकायत किसी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की थी। शिकायत से गुस्साए मेला कमेटी के कुछ सदस्यों ने ग्रामीण को हथियारों से लैस होकर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, दूसरी तरफ प्रवेंद्र का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत नहीं की है और किसी ने उनके नाम से फर्जी शिकायत पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें