फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडरिया फैजुल्लापुर में ग्रामीणों ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने रविवार को थाना प्रभारी को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित हरिशंकर मौर्य और भजनलाल वर्मा का आरोप है कि बीते आठ-नौ माह से एक व्यक्ति उन्हें डरा-धमकाकर और लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए बाध्य कर रहा है। बताया गया कि इस दौरान धर्म विशेष की पुस्तकें पढ़ाई गईं और धर्म परिवर्तन करने पर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए गए।

ग्रामीणों ने कहा कि धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर उन्हें लगातार धमकाया और परेशान किया जा रहा है, जिससे गांव का माहौल भी तनावपूर्ण होता जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजित राम ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें