मतदान के लिए जुटे अधिवक्ता
- फोटो : संवाद
मतदान केंद्र के बाहर प्रचार पर निर्वाचन मंडल ने चेताया
प्रत्याशी और उनके समर्थक बार भवन स्थित मतदान केंद्र के बाहर चुनाव प्रचार करने से भी नहीं चूके। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने शनिवार को ही प्रत्याशियों को चेता दिया था कि नियमों और आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। इस दौरान बार भवन के आसपास से होर्डिंग्स भी हटवाए गए, लेकिन सोमवार को मतदान के दौरान बार भवन के बाहर चुनाव प्रचार में प्रत्याशी व समर्थक ताकत झोंके रहे। इसको लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी को चेतावनी जारी करने पड़ी।
हवा में उड़ाए पंफलेट, चुनाव प्रचार सामग्री से पटीं सड़कें
मतदान के दौरान बार भवन के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक चुनाव सामग्री और पंफलेट हवा में उड़ाते नजर आए। इस दौरान बार भवन के बाहर की सड़क चुनाव प्रचार सामग्री से पट गई। दो से शाम 4:30 बजे दूसरे चरण में चुनाव के दौरान बार भवन के बाहर माहौल गरम रहा। कई बार फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा की स्थिति भी बनी। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।