दिसंबर में सामान्य से तीन डिग्री कम रहा दिन का पारा
मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष दिसंबर में दिन का पारा सामान्य तापमान 18 डिग्री से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास ही रहा। करीब 12 वर्ष बाद दिसंबर में दिन में ठंड अधिक रही। शीत दिवस की संख्या भी 22 दर्ज की गई जो औसत 16 दिन से छह दिन अधिक है। जनवरी और फरवरी में भी दिन का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है।