पोर्टल पर देख सकते हैं आयोग का नोटिस
प्रक्रिया को सरल, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए पोर्टल पर नोटिस देखने की सुविधा दी गई है। चुनाव आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर लॉगिन करके कोई भी व्यक्ति यह देख सकता है कि उसे आयोग की ओर से नोटिस जारी हुआ है या नहीं। पोर्टल पर एसआईआर-2026 के कॉलम में सबमिट डॉक्यूमेंट अगेंस्ट नोटिस इश्यू पर क्लिक करके इसमें अपना वोटर आईडी नंबर भरेंगे और यह पता चल जाएगा कि नोटिस आया है या नहीं। अगर नोटिस आया है तो उसके जवाब में ऑनलाइन ही दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि एसआईआर अभियान के संबंध में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें नोटिस वाले मतदाता व्यस्त होने पर अपनी जगह किसी अधिकृत व्यक्ति को उपस्थित होने के लिए भेज सकते हैं। सभी एसडीएम को पत्र की जानकारी दे दी गई है। अब दो दिन के अवकाश के बाद 27 जनवरी से सत्यापन कराया जाएगा।