बहेड़ी/देवरनियां। मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत जारी किए गए नोटिस की सुनवाई के लिए नगर पंचायत देवरनियां में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी।
विधानसभा भोजीपुरा के अंर्तगत आने वाले मतदाताओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए नगर पंचायत देवरनियां क्षेत्र में केंद्र बनाया गया। ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डॉ. जगदीश कुमार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) बनाया गया है। डॉ. जगदीश कुमार अपने कर्मचारियों के साथ जारी नोटिस की सुनवाई कर प्रमाणपत्र मिलने पर उनका समाधान करते हुए दिखाई दिए।
नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी, मोहम्मद अजीम टिटू, हसनैन रजा खां, हाफिज इकराम रजा खां आदि मौजूद रहे। संवाद