फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर भूमि कब्जाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर अनुसूचित जाति वर्ग की महिला ने जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने अवैध निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्यास की रूपवती पत्नी भगवान दास ने एसडीएम आंवला को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसकी अलीगंज मार्ग पर भूमि थी। कुछ भूमि पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने बैनामा कराया था। अब वह तय भूमि से अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण करवा रहे हैं। शिकायत मिलने पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंची। भूमि पर कराए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जांच में सब साफ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें