दूसरे चरण का मतदान सिर्फ दो दिन दूर है। 15 फरवरी को लोग घराें से निकलकर मतदान करने जाएं, इसलिए अमर उजाला और राजश्री ग्रुप मिलकर लोगों को जगा रहा है। रविवार को शहर में मोबाइल वैन ने घूम-घूमकर लोगाें को बताया कि मतदान क्याें जरू री है। इस दौरान सवाल जवाब भी किए गए। पुरस्कार भी बंटे। हस्ताक्षर करके और संदेश लिखकर लोग मतदान कार्यक्रम से जुड़े।
अमर उजाला और राजश्री ग्रुप की ओर से ‘वोट करें जिम्मेदार बनें’ विशेष अभियान में होराइजन, खंडेलवाल इडेबल ऑयल और मेगा इंफ्रासिटी का सहयोग है। रविवार को दो मोबाइल वैन में से एक प्रभा टॉकीज, चौकी चौराहा, अयूब खां चौराहा, नावल्टी, चौपला, बदायूं रोड पर गई, जबकि दूसरी सेटेलाइट, ग्रीन पार्क, महानगर, फनसिटी, फीनिक्स मॉल, संजय नगर, मॉडल टाउन, डीडीपुरम और शील चौराहे पर गई। यहां लोगाें से एंकर आशीष रावत और जुनैद ने सवाल किए और जवाब देने पर पुरस्कार पाया। अभियान के साथ जुड़ने वालाें में सबसे अधिक संख्या युवा मतदाताओं की रही। कार्यक्रम में डीजी इंफ्रा पार्क एवेन्यू, अनुराग स्ट्डी सर्किल, मैक्सिम ग्रुप, श्रीसिद्धि विनायक हॉस्पिटल, स्पर्श ग्रीन अपार्टमेंट, ज्योति कॉलेज, अमर डिटरजेंट, रीजनल कॉलेज, अतिथि एक्सप्रेस व शगुन, आईसीएल ग्रुप व एडटेक का भी विशेष सहयोग है।
....ये भी मतदान की जगा रहे हैं अलख
युवा बरेली सेवा क्लब की ओर से मॉडल टाउन, संजय नगर में वोटर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगाें को टॉफी बांटकर 15 फरवरी को मतदान जरूर करने को कहा। गुलफाम अंसारी, दानिश, पंकज सिंह, शादाब अख्तर, नासिर, आदिल, मनोज सिंह, अतुल कुमार व अन्य शामिल रहे। राजकीय हाईस्कूल बल्लिया में प्रधानाचार्य सुरेश बाबू मिश्रा ने छात्रों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
आईएमए के डॉक्टराें ने भी की मंत्रणा
आईएमए में जनरल बॉडी मीटिंग हुई, जिसमें मतदान दिवस को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष डॉ. जेके भाटिया, सचिव राजेश कक्कड़, सुदीप सरन, रवीश अग्रवाल, प्रमेंद्र माहेश्वरी, विनोद पागरानी, सत्येंद्र सिंह, अनीस बेग, अनूप आर्या, शरद अग्रवाल, विमल भारद्वाज, विवेक मिश्रा आदि शामिल रहे।