इफको आंवला में विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन करते इफको कर्मी-संवाद
मीरगंज। धामपुर बायोऑर्गेनिक चीनी मिल मीरगंज में बुधवार को धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। चीनी मिल के यूनिट हेड सरबजीत सैनी एवं महेंद्र अग्रवाल ने यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुए। पूजा शास्त्री कुलदीप शर्मा द्वारा विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर अरविंद गंगवार, महेंद्र अग्रवाल, ओपी वर्मा, अभिषेक शर्मा, जय गोपाल चावला आदि मौजूद रहे। इसमें विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने अपने विचार रखे। संवाद
उपकरणों की हुई पूजा-अर्चनाफतेहगंज पूर्वी। सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में मशीनों और उनके उपकरणों की पूजा की गई। इस दौरान नगर चेयरमैन संजय पाठक के साथ पंकज अग्रवाल, सभासद सहित नगर पंचायत के कर्मचारी ओपेंद्र कुमार, आशीष शर्मा, रविंद्र यादव, मोहन प्रताप, सचिन पाल, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे थे। संवाद
-
इफको में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
इफको ऑवला। इफको संयंत्र के केंद्रीय कार्यशाला (यांत्रिक) में देव शिल्पी वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा भगवान की भव्य पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा ने सर्वप्रथम गणपति एवं विश्वकर्मा भगवान की पूजा, हवन व आरती किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र विश्वकर्मा अद्वितीय शिल्पकार तो थे ही साथ ही उन्होंने कई पुराणों की रचना की थी। इस मौके पर महाप्रबंधक मुकेश खेतान, हीरालाल सहित कई कर्मी उपस्थित हुए। ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल कुमार दुबे, इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह व महामंत्री गजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद
इफको आंवला में विश्वकर्मा जयंती पर हवन पूजन करते इफको कर्मी-संवाद