फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सिविल सर्विस की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, तनाव में आई पीड़िता

Sun, 02 Jul 2023 07:58 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पीड़ित युवती शादीशुदा है। वह और उसके पति सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। अनजान युवक ने उसके व्हाट्सएप पर उसके ही अश्लील फोटो भेजे, जिन्हें देखकर उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई है। पुलिस अभी तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


प्रेमनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह शादीशुदा है। वह और उसके पति सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 25 जून को उसके व्हाट्सएप पर उसी का एक फोटो नए नंबर से भेजा गया, जो एडिट कर अश्लील बनाया गया था। वह इससे परेशान हो गई। 

ये भी पढ़ें- Uniform Civil Code: फरहत नकवी ने किया UCC का समर्थन, कहा- पीएम मोदी के साथ हैं मुस्लिम महिलाएं

युवती से मांगे रुपये 

उसने उस नंबर पर कॉल की तो वो स्विच ऑफ था। इसके बाद आरोपी ने 27 जून को दोबारा अश्लील फोटो बनाकर उसके नंबर पर भेजे। इस बार आरोपी से कॉल पर बात हो सकी तो उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने काफी रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में आई पीड़ित युवती पति के साथ प्रेमनगर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली। रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में युवती ने एसएसपी से शिकायत की। उनके निर्देश पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
 

ये भी पढ़ें- जान ले रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे: डूबने से दो किशोरों की मौत, चीखती रही बहन; मदद को नहीं आए कर्मचारी


बताया जा रहा है कि सिरफिरे ने युवती के अश्लील फोटो बनाकर कई अन्य ग्रुप में भी शेयर कर दिए हैं। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी का सिर्फ मोबाइल नंबर है। उसी आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें