निदा खान भी कर चुकी हैं समर्थन
आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने भी समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है। समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा।
ये भी पढ़ें- जान ले रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर बने गड्ढे: डूबने से दो किशोरों की मौत, चीखती रही बहन; मदद को नहीं आए कर्मचारी
निदा खान ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हमेशा डर सताता रहता है। पहली पत्नी होते हुए भी शौहर दूसरी पत्नी लाकर पहली पत्नी के अधिकार छीन लेता है। पहली पत्नी को घर से निकाल दिया जाता है और उसके बच्चों के सिर से छत छीन ली जाती है। उन्होंने कहा कि देश की सभी मुस्लिम महिलाएं इसके पक्ष में हैं।