बरेली। इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों ने दमखम दिखाया। प्रतिभागियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
छात्र वर्ग की दौड़ में विनोद मील ने अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। भाला फेंक में प्रबीकरण ने प्रथम, वरुण ने द्वितीय और महेंद्र चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में वरुण शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्टाफ महिला वर्ग की ऊंची कूद में लक्ष्मी शुक्ला, गोला फेंक में लक्ष्मी और भाला फेेंक में लक्ष्मी देवी ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया।
स्टाफ पुरुष वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रताप बोरा ने पहला स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ मेंं पटेल जैनम प्रथम, हर्षित आर्या द्वितीय और सौम्या एस तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर में पटेल जैनम ने पहला, जाश्ना बेनीवाल ने दूसरा और ऋषिका अग्रवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
ऊंची कूद में अनुपमा ने प्रथम और सैयद ताबिंदा ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया। गोला फेंक में दिवांशी ने पहला, पटेल जैनम ने दूसरा और जोश्ना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में सोनम डांगी ने पहला, हर्षला ने दूसरा और नीतू कुशवाह ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद