फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंकिक योग्यता के सवालों ने तैयारियां आंकीं, लीगल तर्क ने उलझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 का आयोजन रविवार को बरेली कॉलेज में किया गया। पंजीकृत 416 में से सिर्फ 14 अनुपस्थित रहे। 402 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। निगरानी के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टीम भी परीक्षा केंद्र पहुंची।
विज्ञापन

ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक की पाली में संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए। इन्हें पांच भागों में विभाजित किया गया। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को मिला-जुला बताया।
कहा कि तार्किक तर्क और आंकिक योग्यता के प्रश्न कठिन रहे। कहा कि तार्किक तर्क वाले प्रश्नों में गुणा-भाग अधिक करना पड़ा। इसमें समय लगा। आंकिक योग्यता के सवालों की भी यही स्थिति रही। कानूनी तर्क से जुड़े सवालों ने भी उलझाया। करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान व अंग्रेजी भाषा के प्रश्न सामान्य रहे।
विज्ञापन

जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों को जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया जिले में इकलौता सेंटर बरेली कॉलेज को बनाया गया। सिर्फ 14 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा छोड़ी। संवाद
विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले- कई सवाल मुश्किल

लॉजिकल रीजनिंग (तार्किक तर्क) के सवाल मुश्किल रहे। अंग्रेजी का सेक्शन आसान था। इसलिए कोशिश की कि पहले वो सवाल करूं जो आसानी से हो सकें। - समर गुप्ता

लॉजिकल रीजनिंग में पूछे गए सवालों को हल करने में समय लगा। क्वांटिटेटिव, कानूनी तर्क के सवालों के जवाब भी मुश्किल रहे। - केशव
प्रश्नपत्र को औसत कह सकते हैं। लीगल रीजनिंग (कानूनी तर्क) की तैयारी अच्छी नहीं थी। इस वजह से इस खंड के सवालों को हल करने में समय लगा। - आन्या
पेपर कठिन था, पर हुआ ठीक। अंग्रेजी, करंट अफेयर्स, तार्किक क्षमता के सवाल आसान थे। आंकिक योग्यता और कानूनी तर्क ने परेशान किया। - वेदिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें