फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठे अस्थायी कर्मचारी

Sun, 18 Jan 2015 12:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआरएस पैकेज न मिलने से नाराज अस्थायी श्रमिकों ने शनिवार से विमको गेट पर बेमियादी अनशन और धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी न होने तक भूख हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। कई संगठन उनके समर्थन में आगे आए हैं।
विज्ञापन

विमको प्रबंधन ने परिसर में आंदोलन करने पर रोक लगा रखी है, इसलिए श्रमिकों ने सीबीगंज स्थित विमको फै क्ट्री गेट पर टेंट लगा दिया। अनशन स्थल पर राजेंद्र मौर्य, प्रेम कुमार, संजीव शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि ने कहा कि प्रबंधन ने स्थायी करने का वादा पूरा नहीं किया। चुपचाप कारखाना बंद कर दिया। कई श्रमिकों को वीआरएस में शामिल कर लिया गया लेकिन उन्हें इससे अलग रखा गया। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को भी वीआएस पैकेज मिलना चाहिए। अनशन स्थल पर श्रमिक संगठन नेता जयप्रकाश यादव, राहुल साहू, गोपाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, कुलदीप यादव और भाजपा, शिवसेना के नेता भी पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें