श्रमिकों को वीआरएस देने के बाद मैनेज करने वाले मैनेजरों की नौकरी खतरेे में पड़ गई है। प्रबंधन ने इन 48 मैनेजरों को कहा है कि वह खुद इस्तीफा दे दें, वरना बर्खास्त कर दिए जाएंगे। प्रबंधन ने अब प्रबंधक स्तर के करीब चार दर्जन अधिकारियों के इस्तीफे मांगे हैं। इस्तीफा देने पर उन्हें एक साल का वेतन मिलेगा, यदि इस्तीफा नहीं देंगे तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। दूसरी ओर इन प्रबंधकों ने इस्तीफा देने से साफ इंकार कर दिया है। वह इस्तीफा तब देंगे, जब तीन साल का वेतन मिलेगा।
बता दें कि विमको में 68 कर्मचारी कार्यरत हैं। अब आईटीसी ने फैक्ट्री के जीएम एचआर हैड सहित करीब 17 अधिकारियों को छोड़कर करीब 48 प्रबंधक स्तर से अधिकारियों का इस्तीफा मांगा है। प्रबंधकों का कहना है कि जिस तरह से श्रमिकों को वीआरएस लेने पर 36 माह का वेतन दिया गया था, वैसे ही हम को भी 36 माह का वेतन मिलना चाहिए। लेकिन इस शर्त पर प्रबंधन तैयार नहीं है और हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें इस तरह की चेतावनी दी है।