फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन कंट्रोलर बीमारी की छुट्टी लेकर भोजपुरी फिल्म में बने ‘विलेन’, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

Mon, 12 Nov 2018 03:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रेलवे के इज्जतनगर मंडल में ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट में बतौर ट्रेन कंट्रोलर तैनात जितेंद्र कुमार का फिल्मी करियर चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


वह कुछ दिन पहले बीमारी का बहाना करके छुट्टी पर गए, लेकिन सोशल साइट पर वायरल हुई तस्वीरों में वह एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग में बतौर ‘विलेन’ व्यस्त नजर आए। इसकी शिकायत डीआरएम डीके सिंह से होने के बाद पूरे मामले की जांच के निर्देश जारी हो गए हैं।  

जितेंद्र ने खुद को बीमार बताकर सिक लीव ली थी। कार्यालय में बताया गया कि वह घर पर आराम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यालय के उनके साथियों को सोशल मीडिया के जरिये कुछ ऐसी तस्वीर मिलीं, जिनमें वह गाने की रिकार्डिंग कराते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


मामला उस वक्त और तूल पकड़ गया, जब सात दिन की सिक लीव खत्म होने के बाद भी वह ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस मामले की शिकायत होने के बाद डीआरएम ने जांच के निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि वह ‘इश्क का रोग’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। बतौर विलेन उनका रोल दमदार है। जनवरी की शुरुआत में बरेली समेत पूरे देश में प्रीमियर होगा। 

मैं फिल्मों में करियर बनाना चाहता हूं। इसमें गलत क्या है। नौकरी से रिटायरमेंट ले लूंगा, मजबूत स्थिति में हूं। मेरे खिलाफ क्या शिकायत हुई है, यह मैं नहीं जानता।
- जितेंद्र कुमार, ट्रेन कंट्रोलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें