फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में अनोखा विरोध: सालभर पहले खोदी गई सड़क बनी दलदल, ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई

Sat, 12 Jul 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के अटा फुंदापुर में जलनिगम की लापरवाही से गांव की सड़क दलदल बन गई। इससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर धान रोप कर विरोध जताया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रामनगर विकास खंड क्षेत्र के गांव अटा फुंदापुर में बारिश के मौसम में जलभराव होने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई। शिकायत के बाद भी जब जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। ग्रामीणों ने दलदल बनी सड़क पर धान की रोपाई कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


अटा फुंदापुर के ग्राम प्रधान सोनू ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जलनिगम की ओर से पिछले साल गांव में पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदा गया था। पाइपलाइन डालकर ऐसे छोड़ दिया गया। उसे बनाया नहीं गया। बरसात होने पर वहां जलभराव हो गया, जिससे सड़क अब दलदल बन गई है। इससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- सहकारी बैंक घोटाला: कैशियर ने रची थी साजिश... आधार नंबरों से किया 'खेल', किसानों की सम्मान निधि हड़पी
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता कीचड़ से अटा होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद किसी अधिकारी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को कीचड़ में धान की रोपाई कर विरोध जताया। अधिकारियों से शिकायत कर सड़क सही कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें