फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः बाघिन की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने ट्रेस किए पगचिह्न

Sun, 16 Dec 2018 07:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बाघिन के पगचिह्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक बार फिर महुआ गांव में बाघिन ने मौजूदगी का अहसास कराया तो ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गईं। गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे किसान को बाघिन दिखाई देने की जानकारी मिली तो गांव में शोर मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेलवे लाइन के पास पगमार्क ट्रेस किए और लोगों को अलर्ट किया। 

विज्ञापन


माला रेंज से सटे महुआ गांव के निवासी तेजपाल शनिवार को गन्ना लेकर एलएच चीनी मिल जा रहे थे। गांव के बाहर मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइट में उनको बाघिन दिखाई दी। उन्होंने बताया कि बाघिन रेलवे लाइन क्रॉस करके गांव की तरफ आने की कोशिश कर रही थी। वह अपना गन्ना लेकर चीनी मिल चले गए। शाम को घर पहुंचने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो शोर मच गया। बाघिन की दस्तक को लेकर ग्रामीण सहम गए। इसके अलावा हीरालाल के गेहूं के खेत में भी बाघिन के पगमार्क मिले।  

इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। बाघिन के पास के ही गन्ने के खेत में होने की आशंका जताई। इस पर रविवार सुबह करीब आठ बजे वन विभाग की निगरानी टीम ने मौके पर पहुंच पड़ताल की। वन दरोगा राम भरत यादव ने बताया खेत में बाघिन की चहलकदमी दिखाई दी है। पगचिह्न भी ट्रेस कर लिए गए हैं। बताया कि लगाए गए कैमरों को चेक करने पर उसमें कोई बाघिन नहीं कैद हुई है। सतर्कता बरती जा रही है। गांव के लोगों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें