फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरात में बज रहे डीजे पर ग्रामीणों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बरात में बज रहे डीजे पर ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर बरातियों को पीटा और खड़ी कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। दूल्हे के चाचा ने थाने में उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव बलेही पहाड़पुर निवासी हुकुम सिंह ने फरीदपुर पुलिस को बताया कि फरीदपुर क्षेत्र के गांव इमलिया गांव निवासी वीर सहाय के घर पर बरात लेकर पहुंचा था। रात करीब नौ बजे डीजे के दौरान गांव का ही गोविंद यादव, मोनू यादव, शेखर यादव व अभिषेक डीजे पर जमकर उत्पात मचाया। विरोध करने पर बरात वालों, दूल्हे के परिजनों व रिश्तेदारों को पीटा। वहां खड़ी कई कारों के आरोपियों ने शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें