फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः छेड़छाड़ के आरोपी को गांव वालों ने पहले पीटा फिर मुंह काला करके गधे पर घुमाया

Wed, 30 Dec 2020 10:41 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी बदायूं/बिसौली
विज्ञापन
आरोपी को ग्रामीणों ने गधे पर बैठाकर घुमाया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक छेड़छाड़ के आरोपी को मुंह काला करके गधे पर घुमाया गया। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। बताते हैं कि मंगलवार रात एक 40 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया। उस वक्त महिला के परिवार में सभी लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। महिला भी अपने कमरे में जाकर लेट गई थी। आरोपी किसी तरह उसके कमरे में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया, जिससे परिवार के लोग अपनी चारपाई से उठकर आ गए। 

मोहल्ले के लोग भी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसके बाद उसे घर के बाहर गली में ले गए। उसका मुंह काला करके गधे पर बैठाकर रात में ही गांव में घुमाया।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर सीओ विनय कुमार सिंह चौहान और थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है। देर रात तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीओ ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें