फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुएं में सांड़ को दफनाने से ग्रामीण नाराज

Sun, 02 Aug 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव सिंगरा के शिव मंदिर के पास स्थित कुएं में गिरे सांड़ की जान चली गई। कुएं में ही उसपर मिट्टी डालकर दफना दिया गया। इससे ग्रामीण नाराज हैं। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, शिव मंदिर के पास स्थित कुएं में बृहस्पतिवार को एक सांड़ गिर गया था। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी और पुलिस को दी गई थी। सूचना पर गई टीम ने घंटों तक सांड़ को निकालने की मशक्कत की लेकिन नहीं निकाल सके, जिससे वह मर गया। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब तीन बजे प्रशासन ने ग्रामीणों की मौजूदगी में कुएं में ही मिट्टी डालकर सांड़ को दफना दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि कुएं में सांड़ को दफनाने से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी मीरगंज आनंद विजय यादव ने बताया कि कुआं संकरा होने के कारण सांड़ को निकाला नहीं जा सका। ग्रामीणों की सहमति से ही कुएं में मिट्टी डाल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें