बरेली ले जाते वक्त लिया आरोपियों का नाम
घरवाले समझे कि सांड़ ने हमला कर छोटेलाल को घायल कर दिया है। हालत गंभीर देख परिजन उन्हें सीधे बरेली ले जा रहे थे। बकौल विनोद रास्ते में कस्बा भुता के पास छोटेलाल को होश आ गया। छोटेलाल ने घरवालों को बताया कि पड़ोसी खेत वालों ने धारदार हथियारों से उन्हें घायल किया।
बरेली के एक निजी अस्पताल में देर रात छोटेलाल की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को शव गांव लाया गया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद की तहरीर पर गांव रूरिया निवासी यतेंद्र और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी जांच
मृतक के घरवाले शुरू में यही कहते रहे कि कि छोटेलाल को किसी छुट्टा पशु ने सींगों से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले छुट्टा पशु के हमले की बात कही जा रही थी। बाद में हत्या की तहरीर दी गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
दोनों पक्षों में चार से चल रहा था मेड़ का विवाद
विनोद ने बताया कि पड़ोसी यतेंद्र और वीरेंद्र पिछले चार वर्ष से खेत की मेड़ काट रहे थे। पिता छोटेलाल ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई थी। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विवादित मेड़ सीधी कराई। राजस्व विभाग की टीम ने आरोपियों को चेतावनी भी दी थी।