फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गांव किदौना निवासी एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार देर रात गांव में ही मिला। हत्या की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस दौड़ी चली आई। शव के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिजनों को रोक दिया। मौके पर पहुंचे आंवला सीओ नितिन कुमार व थाना प्रभारी जगत सिंह ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 55 वर्षीय नंदकिशोर शुक्रवार दोपहर से घर पर नहीं थे। उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। शुक्रवार देर रात पड़ोस के ही ग्रामीण के घर के दरवाजे के पास नंदकिशोर का शव पड़ा मिला। सूचना पर परिजन मृतक के शव को घर ले गए और पुलिस को जानकारी दिए बगैर शनिवार सुबह अंत्येष्टि के लिए जाने लगे। इस बीच किसी ग्रामीण ने नंदकिशोरी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने शव को ले जाते वक्त रास्ते में ही रोक लिया और शव को वापस घर ले आई। लोगों से पूछताछ की। संवाद
शराब पीने के थे आदी

ग्रामीणों के अनुसार, नंदकिशोर तथा गांव का ही एक व्यक्ति दोनों शराब पीने के आदी थे। दोनों अक्सर साथ ही रहते और शराब पीते थे। शुक्रवार को भी दोनों लोगों ने साथ में शराब पी। इसके बाद उक्त व्यक्ति तो अपने घर चला आया, लेकिन नंदकिशोर घर नहीं पहुंचे। नंदकिशोर के परिवार में एक बेटा अखिलेश और बेटी पूजा है, जो 10 बीघा जमीन में खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

शरीर पर नहीं मिले कोई निशान
थाना प्रभारी जगत सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नहीं लग रहा है। मृतक के शरीर पर न तो गला घोंटने व कोई खास चोट के निशान हैं। हल्की खरोच आई है। कान से हल्का खून बह रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें