फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली के 826 विवेचकों को मिलेंगे स्मार्टफोन, विवेचना में बेहद अहम होगी ये व्यवस्था

Mon, 30 Dec 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में में 826 विवेचकों (इंस्पेक्टर-दरोगा) को स्मार्टफोन देने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्मार्टफोन मिलने के बाद उन्हें विवेचना संबंधी ज्यादातर कार्रवाई इसी के माध्यम से करनी होगी। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कानून में वीडियो साक्ष्य को काफी महत्व दिया गया है, लेकिन कई बार विवेचक स्मार्टफोन न होने का बहाना बना देते हैं। अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत बरेली जिले के 826 विवेचकों को स्मार्टफोन मुहैया कराए जाएंगे। उन्हें विवेचना संबंधी ज्यादातर कार्रवाई इसी के माध्यम से करनी होगी। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में मोबाइल फोन के फोटो-वीडियो व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को खारिज कर दिया जाता था, जबकि नए कानूनों में इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इसी वजह से शासन ने कुछ जिलों के विवेचकों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्मार्टफोन देने का निर्णय लिया है। सूची में बरेली भी शामिल है। यहां पहले चरण में 826 विवेचकों (इंस्पेक्टर-दरोगा) को स्मार्टफोन देने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ये होगा फायदा 
एसएसपी के मुताबिक घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के फोटो, बरामदगी के फोटो व वीडियो बनाकर अपलोड किए जा सकेंगे। ये साक्ष्य खुद ही मुकदमे की विवेचना संबंधी सर्वर पर सेव हो जाएंगे। सुनवाई के दौरान कोर्ट में इनको देखा जा सकेगा। सभी फोटो-वीडियो, पुलिसकर्मियों को गवाही की सूचना ऑनलाइन मिलेगी। साथ ही इन फोटो-वीडियो व साक्ष्य की गोपनीयता बनी रहेगी।
विज्ञापन


UP: आंख, कान और नाक को कीड़ों ने किया खोखला... कत्ल के बाद कातिल ने बिगाड़ दिया था युवती का चेहरा; शव जलाया भी
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अभी जेम पोर्टल पर ऑनलाइन बिड चल रही है। जब बिड खुलेगी तब स्मार्टफोन मिलने का रास्ता साफ होगा। नए कानून के तहत ये व्यवस्था काफी उपयोगी और आसान रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें