फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर ट्यूलिया अंडरपास के पास बुधवार देर रात परसाखेड़ा एफसीआई गोदाम से काम करके लौट रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के दौरान ग्रामीण ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव रहपुरा जागीर निवासी बाबूराम (45) परसाखेड़ा एफसीआई गोदाम में पिछले कई वर्षों से मजदूरी करते थे। बुधवार रात वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर ट्यूलिया अंडरपास के पास किसी वाहन की टक्कर से उनकी बाइक रोड पर गिर गई। उनका सिर रोड में लगकर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद बच सकते थे। सूचना पर पहुंची थाना सीबीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद