फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
भमोरा। घर से बुखार की दवा लेने सीएचसी भमोरा जा रहे युवक की साइकिल में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम चकरपुर निवासी 25 वर्षीय महेंद्र सोमवार सुबह 11 बजे घर से दवा लेने सीएचसी भमोरा से साइकिल से आ रहे थे कि बरेली-बदायूं मार्ग पर खेड़ा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बदायूं डिपो की रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महेंद्र को अस्पताल भेजा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
अस्पताल में मौत के बाद महेंद्र की पत्नी सुनीता का रो-रोकर हाल बेहाल है। महेंद्र के परिवार में पत्नी, चार वर्ष, एक वर्ष की दो बेटियां हैं। लोगों ने बताया कि वह खेती और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वाहन को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


बाइक की टक्कर लगने से किसान घायल



नवाबगंज। राइस मिल से धान का भुगतान लेकर पैदल लौट रहे किसान को बाइक सवार ने सोमवार को टक्कर मार दी। लोगों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही हैं। घटना की तहरीर किसान के बेटे ने बाइक चालक के खिलाफ थाने में दी है।



परिजनों के अनुसार थाना क्षेत्र क्योलड़िया के अंबरपुर गांव के मैकूलाल खेती करते हैं। किसान के बेटे गोविंद कुमार ने बताया कि उनके पिता मैकूलाल रविवार कोनवाबगंज बरखेड़ा मार्ग पर स्थित एक राइस मिल से धान का भुगतान लेकर घर लौट रहे थे।राइस मिल से निकलकर मार्ग पर पहुंचे। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन








बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मारकर किया घायल







हाफिजगंज। तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने छात्र को टक्कर मारकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए उसे नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना हाफिजगंज के गांव नवदिय रघुनाथ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनका पुत्र प्रांशु हाफिजगंज के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। सोमवार दोपहर दो बजे उनका पुत्र छुट्टी होने पर साइकिल से घर आ रहा था कि बिजली उपकेंद्र के पास लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें