फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के पास से 33 हजार लाइन डालने का किया विरोध, काम रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। अपने घर के सामने से गुजर रहे 33 हजार लाइन के अलावा अंडरग्राउंड जा रहे केबल का सोमवार को लोगों ने विरोध किया। इसके बाद केबल डालने का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

हाफिजगंज के कस्तूरबां स्कूल के पास की रहने वाली नासरीन पत्नी नन्हेखां, अनवरी पत्नी सामीर खां, इरफान आदि ने बताया कि उनके घर के ऊपर से 33 हजार की लाइन गुजर रही है। छह माह पूर्व उस लाइन का तार टूटकर गिरने से दो लोग झुलस गए थे। उस समय भी लाइन हटवाने को कहा गया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को उनके दरवाजे के सामने से एक फिर दूसरी 33 हजार की लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदने का काम सोमवार सुबह चालू कर दिया गया। इस पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और ग्रामीणों ने खोद रहे लोगों से काम रुकवा दिया। कहा कि उनके घरों पर से यह लाइनें हटाई जाए या तो दूर से निकाला जाए।
विज्ञापन

एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि 33 हजार केवी की लाइन क्योलड़िया के लिए डाली जा रही है। उससे किसी को नुकसान नहीं है। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अपनी जिद पर अड़े हैं। ग्रामीणों की मांग के अनुसार आगे की प्रक्रिया के तहत ऊपर से गुजर रही लाइन को हटवाने की कोशिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें