फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने बहनोई पर देकर मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
विज्ञापन

भमोरा। फरीदपुर क्षेत्र के गांव सितारगंज में बृहस्पतिवार देर रात शाही के गांव प्रतापपुर निवासी 40 वर्षीय ग्रामीण सुखपाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे उसके परिजन उसे भमोरा के गांव गांव मंझा ले आए। यहां ग्रामीण के परिजनों ने ग्रामीण के तहेरे बहनोई पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया। वहीं, बहनोई ने इसे बीमारी से मौत बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्टअटैक बताया गया है।
शाही थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के ग्रामीणों ने बताया कि सुखपाल के पिता रामस्वरूप का 37 वर्ष पहले निधन हो गया था। उसकी मां ने भमोरा थाना गांव मंझा निवासी सोनपाल से शादी कर ली। इसके बाद रामस्वरूप की तीन बीघा जमीन, जो शाही हाईवे पर है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। वह सुखपाल के नाम आ गई। बृहस्पतिवार को सुखपाल फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव सितारगंज अपने बहनोई के घर चला गया, जहां देर रात बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर शुक्रवार को उसके पिता सोनपाल सुखपाल के शव को लेकर भमोरा थाना क्षेत्र के गांव मंझा आ गए। वहीं, बहनोई भी शव लेने मंझा पहुंच गए। सोनपाल ने ग्रामीण के बहनोई पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। संवाद

विवाद के चलते शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सनी चौधरी, एसओ, भमोरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें