फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कैंटर से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम, हंगामा

Fri, 08 Nov 2024 07:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली थाने की पुलिस चौकी बड़ागांव के समीप शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पीछे से आए कैंटर ने साइकिल सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बड़ा गांव के समीप कैंटर ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सिर धड़ से अलग हो गया। मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अलीगंज-सिरौली मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव खतेता निवासी रामावतार शर्मा शुक्रवार को घर से गुलरिया गौरी शंकर की बाजार साइकिल से जा रहे थे। पुलिस चौकी बड़गांव से दो सौ मीटर आगे गुलड़िया में अलीगंज-सिरौली मार्ग पर पीछे से आ रहे कैंटर रामौतार के ऊपर से गुजर गया। शरीर से निकले मांस के लोथड़े सड़क पर बिखर गए। घटना के बाद से वहां भीड़ जमा हो गई। चालक ग्रामीणों से बचने के लिए भागकर पुलिस चौकी बड़गांव में घुस गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव 
घटना के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। घटना के लगभग पौने घंटे बाद थाना सिरौली व चौकी बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजना चाहा, लेकिन ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पौने पांच बजे सीओ मीरगंज और उप जिला अधिकारी आंवला घटनास्थल पर पहुंचे। 

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने व कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के बेटे अवधेश की ओर से कैंटर ड्राइवर पवन कुमार शुक्ला, ग्राम सलेमपुर जिला हरदोई के खिलाफ मुकदमा के लिए तहरीर दी गई है। एसओ सिरौली प्रयागराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें