ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
इस उपलब्धि पर आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी दरोगा शालू रानी, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को शाबाशी दी। आईजी ने बताया कि इन सभी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिन जिलों व थानों का आईजीआरएस जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उनके कार्यों की समीक्षा की जाएगी।