फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिर के पास ग्रामीण को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। शाही के गांव हल्दी कला निवासी अंतराम ने गांव के ही युवक मुनीश पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। वहीं, आरोपी मुनीश ने दीवान पर पीटने का आरोप लगाकर सीओ मीरगंज से शिकायत की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़ित अंतराम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को शाम तीन बजे मंदिर के पास थे। तभी मुनीश आ गया और गाली देते हुए मारपीट कर दी। अंतराम ने बताया कि वह अपनी शिकायती पत्र पुलिस चौकी हल्दीकला पहुंचा तो आरोपी मुनीश शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंच गया और दुबारा उसके साथ चौकी में ही मारपीट की। शोर पर कुछ लोग आ गए। तभी आरोपी ने अपना सिर दीवार में मारकर फोड़ लिया। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित अंतराम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
आरोपी मुनीश ने झूठा शिकायती पत्र दिया : थाना प्रभारी
आरोपी मुनीश मुकदमे से बचने के लिए मीरगंज सीओ अजय कुमार को लिखित शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले अंतराम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसकी शिकायत करने अंतराम गांव स्थित चौकी पर पहुंचे। चौकी पर तैनात एक दीवान ने उसे पीटा, जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी शाही राजेश भैसला ने बताया कि आरोपी मुनीश ने झूठा शिकायतीपत्र दिया है। उसने अपने आप को खुद घायल किया है। अंतराम की शिकायत पर मुनीश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें