फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 36 लाख से सुधरेगी शीशगढ़-धनेटा से बीथम-नौगमा की सड़क की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। दो वर्षों से खस्ताहाल हो चुकी चार किमी लंबी शीशगढ़-धनेटा से बीथम-नौगमा की सड़क की सेहत जल्द सुधरेगी। इसके लिए शासन ने 36 लाख रुपये के बजट को स्वीकृत कर लिया है। अब जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शीशगढ़-धनेटा से बीथम-नौगमा की सड़क दो वर्षों से खराब है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे इस मार्ग से गुजरते समय परेशान रहते थे। इस चार किमी लंबी सड़क छह गांवों को जोड़ती है। लेकिन, खराब रास्ता होने के चलते गांवों की 20 हजार की आबादी प्रभावित थी। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया था। अब शासन ने इस सड़क की मरम्मत के लिए स्वीकृति दे दी है। पीडब्ल्यूडी के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलते ही विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें